📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

काटकूट (बड़वाह) | द इंडिया स्पीक्स– भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज काटकूट में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खरगोन जिला अध्यक्ष श्रीमति नंदा ब्राह्मणे, बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला, वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मण काग एवं श्री महेश गुर्जर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ स्तर की मजबूती और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

पौधारोपण के जरिए दिया पर्यावरण का संदेश

बैठक के उपरांत, श्रद्धा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नेताओं ने बच्चों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की बात कही।

ओखलेश्वर मठ में हुआ भव्य स्वागत

इसके पश्चात सभी अतिथिगण ओखलेश्वर मठ पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जाट द्वारा अतिथियों का तीर-कमान भेंट कर एवं जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अशोक मुंडेल, राकेश बर्डे, दयाराम जाट, शिवराम जाट, दिनेश परिहार, ओमप्रकाश वैष्णव, सतीश पांगा, योगेश जाट, एन एस सोलंकी, नवल पंवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।