📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

CISF के 2nd बैच एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य का दीक्षांत परेड समारोह भव्यता के साथ आयोजित

बड़वाह/खरगोन | The India Speaks

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, बड़वाह (मध्य प्रदेश) में 2nd बैच एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य के दीक्षांत परेड एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2025 को किया गया। समारोह में कुल 249 प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली।

इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश कुमार (IPS), महानिरीक्षक, प्रशिक्षण खंड, नई दिल्ली रहे। परेड की अध्यक्षता उप-महानिरीक्षक एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य श्री जैकब किस्पोट्टा ने की, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाई और कोर्स से संबंधित संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

संवेदनशीलता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का कठिन प्रशिक्षण

महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि इन प्रशिक्षणार्थियों को 26 सप्ताह का कड़ा और अनुशासित प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें विभिन्न जटिल परिस्थितियों में संयम और कुशलता से कर्तव्य निर्वहन की सीख दी गई। सभी प्रशिक्षणार्थी अपने घर-परिवार से दूर रहकर इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

समारोह में बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक व बाह्य विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों एवं परेड कमांडर को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर श्री अखिलेश कुमार (IPS) ने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया,

“आप सभी संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए ईमानदारी, कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान दें।”

उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों और पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदर्शनों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

समारोह के अंत में पासआउट प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विविध साहसिक, रोचक एवं रोमांचक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके साथ ही मुख्य अतिथि व अधिकारियों द्वारा पीपिंग सेरेमनी कर सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।