📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह में सिक्ख समाज और भाटिया परिवार ने किया शीतल पेय का वितरण, गुरु जी के आदर्शों को किया नमन

बड़वाह| The India Speaks

सिक्खों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहादत दिवस के अवसर पर बड़वाह में सिक्ख समाज द्वारा छबील सेवा का आयोजन किया गया। नर्मदा रोड स्थित फतेह मार्केट में आयोजित इस सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर तपती गर्मी से राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुरु सिंह सभा बड़वाह प्रबंधन समिति के सचिव सरदार परविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी महान कवि, लेखक, समाज सुधारक, लोकनायक, परोपकारी एवं ब्रह्मज्ञानी थे। उनका जीवन त्याग, साहस, ज्ञान और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए असहनीय यातनाएं सहन कीं, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

“श्री गुरु अर्जन देव जी ने तपते तवे और गर्म रेत की पीड़ा को भी प्रभु की इच्छा मानकर स्वीकार किया, लेकिन अपने धर्म और सिद्धांतों पर आंच नहीं आने दी।”

गुरु जी के आदर्शों से प्रेरित है छबील सेवा

समिति के सचिव सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर बड़वाह सिक्ख समाज द्वारा वर्षों से छबील सेवा का आयोजन किया जाता रहा है। यह सेवा मानवता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

समिति अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया एवं मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि पंचम गुरु के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर बड़वाह की सिक्ख संगत कई वर्षों से यह सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का आयोजन सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया परिवार द्वारा किया गया।

राहगीरों ने की सराहना, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

छबील सेवा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने शीतल पेय ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। उपस्थित लोगों ने भाटिया परिवार एवं सिक्ख समाज द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान बड़वाह थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिक्ख समाज एवं भाटिया परिवार ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हरविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, जसबीर सिंह, हरभजन सिंह, प्रद्युम्न सिंह, सुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।