📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, महिलाओं का किया गया सम्मान

बड़वाह। The India Speaks Desk

सिक्खों के पांचवें गुरु एवं प्रथम शहीद गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर बड़वाह की सिक्ख साध संगत द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बस स्टैंड रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्री सुखमनी साहिब पाठ एवं कीर्तन का आयोजन

समिति अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया ने बताया कि शहादत दिवस के अवसर पर सुबह से ही विशेष दीवान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगत द्वारा सामूहिक रूप से श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ से हुई। इसके पश्चात भाई बुध सिंह जी एवं रिक्की सिंह के जत्थे द्वारा गुरु महिमा का गुणगान करते हुए भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

नियमित पाठ करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

समिति के सचिव सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में पिछले 51 दिनों से नियमित रूप से श्री सुखमनी साहिब का पाठ करने वाली पांच महिलाओं को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगत ने उनके समर्पण और धार्मिक सेवा की सराहना की।

“गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।”

संगत एवं आमजन के लिए की गई छबील सेवा

मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह ने बताया कि दीवान एवं लंगर के पश्चात संगत और आमजन के लिए छबील (मीठे शरबत) की सेवा की गई। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने छबील ग्रहण कर सेवा का लाभ लिया।

संगत ने निभाई सेवा की परंपरा

कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों के साथ परमित सिंह, रविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, गुरशिश सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। सभी ने मिलकर सेवा, सिमरन और संगत की परंपरा को आगे बढ़ाया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।