साइबर ठगों के निशाने पर आईं खरगोन कलेक्टर! जागरूकता के लिए प्रशासन ने जारी किया आदेश
सावधान रहें — कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम से फर्जी मैसेज भेजने का मामला सामने आया
सतना। The India Speaks Desk
मध्य प्रदेश के सतना जिले में साइबर ठगों की एक नई चाल सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, वियतनाम के अज्ञात नंबर +84339410118 से कुछ लोग खुद को जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल बताकर मैसेज भेज रहे हैं। प्रशासन ने इस नंबर को फर्जी और संदिग्ध बताया है तथा नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।
फर्जी नंबर से आ रहे कॉल और मैसेज, जवाब न दें
अधिकारियों ने बताया कि यह नंबर पूरी तरह फर्जी है।
“यदि किसी को इस नंबर से कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो तत्काल उसे ब्लॉक करें और किसी भी परिस्थिति में जवाब न दें।”
कलेक्टर भव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि
“मेरे नाम से केवल आधिकारिक नंबर +917587980900 से ही संपर्क किया जाता है। इसके अलावा किसी अन्य नंबर से संदेश या कॉल आने पर सावधान रहें।”
कई जिलों के कलेक्टरों को बनाया जा रहा निशाना
पिछले दो दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं।
साइबर अपराधी उच्च अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रशासन ने नागरिकों, विभागीय कर्मचारियों और मीडिया संस्थानों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।
प्रशासन की अपील: जागरूक रहें, ठगी से बचें
कलेक्टर कार्यालय की ओर से कहा गया है कि
“किसी भी सरकारी अधिकारी से जुड़े संदेशों की पुष्टि पहले करें। फर्जी लिंक, अज्ञात नंबर या संदिग्ध आईडी से आने वाले संदेशों पर विश्वास न करें।”






