हर घर तिरंगा अभियान के तहत उद्योगपतियों ने हाथों में थामा तिरंगा, प्रतिष्ठानों पर ध्वज लगाने का किया आह्वान
बड़वाह। लोकेश कोचले
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खरगोन के निर्देशानुसार बड़वाह इंडस्ट्रियल एरिया व्यापारी संघ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मनोज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद उद्योगपति और व्यापारी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल नजर आया।
‘तिरंगा देश की शान’
इस अवसर पर मनोज गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने निजी निवास और प्रतिष्ठान पर तिरंगा ध्वज लगाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।
उद्योगपतियों और व्यापारियों ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़े समस्त उद्योगपति और व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान दीपक पाटीदार, बंटी हिरण, केदार डालूका, अंतिम जिंदल, लाला अग्रवाल, अरुण पाटीदार सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से व्यापारियों और उद्योगपतियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।












