📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कसरावद। पंचायत उप निर्वाचन 2026 की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर गुरु प्रसाद ने कसरावद स्थित शासकीय महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति जानी।

मतगणना कक्ष से स्ट्रांग रूम तक व्यवस्थाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम, मतगणना टेबल, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मतगणना से जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। मतगणना स्थल पर किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मतगणना दलों का रैंडमाइजेशन संपन्न

निरीक्षण के दौरान मतगणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के दलों का रैंडमाइजेशन भी संपन्न किया गया। इसके साथ ही मतगणना दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने मतगणना स्थल पर आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।