📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

लेपा/कसरावद। सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को ग्राम लेपा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती हितग्राहियों का सम्मान करने के साथ महिलाओं और अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं नियमित देखभाल को लेकर जरूरी जानकारी दी गई।

बच्चों के पोषण और देखभाल पर जोर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला केवट ने गर्भवती महिलाओं और उपस्थित नारी शक्ति को बच्चों की नियमित देखभाल, पोषण तथा स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र भेजने की अपील की, ताकि बच्चों को शासन की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सके।

सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि आसाराम केवट के साथ भाजपा पूर्वी मंडल के लखन केवट, दिलीप केवट, महेश केवट और मोनू केवट मौजूद रहे। आशा कार्यकर्ता रेखा गोयल, संगीता गोयल और श्वेता केवट सहित ग्राम की महिलाएं एवं ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।