📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शिवभक्ति के साथ सांस्कृतिक उत्सव बना शिवडोला, पंजाबी साहित्य अकादमी की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा

खरगोन (The India Speaks)। खरगोन के 57वें शिवडोला महोत्सव में जहां श्रद्धा और भक्ति की बयार बह रही थी, वहीं पंजाब की संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा ने भी लोगों का मन मोह लिया। पंजाबी साहित्य अकादमी, संस्कृति विभाग म.प्र. शासन द्वारा प्रस्तुत खालसा युद्ध कला ‘गतका’ और भंगड़ा-गिद्दा की शानदार प्रस्तुतियों ने शिवभक्तों को वीरता और उमंग का संगम दिखाया।


खालसा युद्ध कला ने दिखाई अदम्य शौर्य और बलिदान की झलक

सनावद रोड स्थित एसडीओपी कार्यालय के सामने लगे मंच पर 12 सदस्यीय दल ने खालसा युद्ध कला की प्रस्तुति में सिख इतिहास की वीरगाथाओं और धार्मिक साहस का परिचय दिया। गतका कला में दिखे तलवार और लाठी जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ युद्ध कौशल के अद्भुत प्रदर्शन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।

अकादमी समन्वयक कमलजीत सिंह गांधी ने बताया कि यह युद्ध कला सिख गुरुओं के बलिदान, साहस और धार्मिक अनुशासन का प्रतीक है।


भंगड़ा और गिद्दा ने जगाई सांस्कृतिक ऊर्जा

पंजाब की पहचान माने जाने वाले नृत्य—भंगड़ा और गिद्दा—ने मंच पर जब ताल से ताल मिलाई, तो दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए। दिल्ली की ‘मुंडे भंगड़े दे’ टीम और पंजाब की सुरजीत गतका स्पोर्ट्स क्लब ने लोक-संस्कृति की शानदार झलक पेश की।

पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सरदार इंद्रजीत सिंह खनूजा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पंजाबी संस्कृति और अनेकता में एकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज में आपसी समरसता और राष्ट्रीय एकता के विचार को मजबूती देने की प्रेरणा के अंतर्गत यह पहल की गई।


विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और संस्था का योगदान

मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी डॉ. रामेश्वरानंदजी हरी, संत पुष्कर राज, और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव के दर्शन कर पुष्पवर्षा से अतिथियों का स्वागत किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में श्री गुरुसिंह सभा, शिवडोला समिति, मंदिर समिति, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का उल्लेखनीय सहयोग रहा। सभा के संरक्षक मंजीत सिंह चावला, प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, लंगर कमेटी से जसबीर सिंह भाटिया, सोनू भाटिया, राजा भाटिया, परमीत सिंह भाटिया और शिवडोला समिति के अध्यक्ष नवनीत भंडारी, संरक्षक मनोहर भावसार, सचिव विनीत महाजन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


🟨 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें:

📞 7772828778 | ✉️ editor@theindiaspeaks.com

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।