प्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकर ने साझा किए चुनावी अनुभव, संगठन सशक्त बनाने पर हुआ मंथन
बड़वाह। The India Speaks Desk
आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर बड़वाह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के मुख्य अतिथि दिल्ली के पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकर रहे। उनके साथ मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, मध्य प्रदेश प्रचारक कमलेश मालवीय, खरगोन जिला अध्यक्ष कैलाश रोकड़े, जिला संगठन मंत्री पवन कुण्डले, जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मंडले, सुभाष फुलेरिया, यूनुस खान, राजेश पटलिया, जिला ओबीसी विंग अध्यक्ष कालू यादव, जिला यूथ विंग अध्यक्ष हरीश पुरोहित, जिला सहसचिव सेन, मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा संगठन विस्तार के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं स्थानीय समस्याओं को रखा गया। इस दौरान पार्टी को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सुझावों पर चर्चा की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिए संगठन मजबूती के सुझाव
मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है।
“यदि कार्यकर्ता सक्रिय रहकर जनता के बीच काम करें तो संगठन स्वतः मजबूत होता है और उसका प्रभाव चुनावों में भी दिखाई देता है।”
जय भगवान उपकर ने साझा किए चुनावी अनुभव
बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश सह-प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व विधायक जय भगवान उपकर ने अपने राजनीतिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि दिल्ली में किस प्रकार जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर चुनाव लड़ा गया और जीत हासिल की गई।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर निरंतर जनसंपर्क बनाए रखें तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में बर्वे जी, रवि चौबे, विजय ग्रेवाल, शैलेन्द्र ठाकुर, राकेश यादव, रतन सिटोले, दिनेश सोनी, समाजसेवी मुस्ताक मलिक, डॉ. महावीर मंडलोई, विशाल चौधरी, मुनव्वर खान, आशीष भदौरिया, शांतिलाल पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।












