📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। The India Speaks Desk |

शहर की सार्वजनिक गणेश एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में नगर पालिका परिसर में 11 दिवसीय उत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी श्रृंखला में गणेश उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार की रात्रि को संगीत निशा का आयोजन किया गया, जो रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तक चला।

कलाकारों ने दी सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

समिति अध्यक्ष रजनी भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सैक्सोफोन म्यूजिक प्लेयर इरशाद खान और कराओके कलाकारों सहित करीब 15 गायक-गायिकाओं ने अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से हुई। प्रमुख कलाकारों में मनोज शर्मा, जयप्रकाश श्रीवास्तव, रेखा ओसवाल, प्रिया चतुर्वेदी, मनोज खेड़े और सैक्सोफोन प्लेयर इरशाद खान शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारेश विजयवर्गीय ने किया जबकि आभार रवि जैन ने माना।

तीन घंटे तक संगीत का आनंद

सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने करीब तीन घंटे तक शाम को सजाया।

मनोज शर्मा: पंग घुघरू बांध मीरां नाची

रेखा ओसवाल: मेघा रे मेघा तू पानी बरसा

प्रिया चतुर्वेदी: हरि ॐ हरि

मनोज खेड़े: मुसाफिर हु यारो ना घर है ना ठिकाना

जयप्रकाश श्रीवास्तव: तुमसे हो हसीना कुछ शिकायत मेने करनी थी

सैक्सोफोन प्लेयर इरशाद खान: तेरे दिल के पास ही है, मेरी मंजिले केवल विरले

इन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के सदस्यों सुनील चौधरी, रत्नाकर निंबोरकर, अनिल कानूनगो, तरुण दस्सानी, रवि जैन, महेंद्र पाटीदार, राजेंद्र राठौर, आशीष गुप्ता ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शामिल कलाकारों में मनोज खेड़े, प्रिया चतुर्वेदी, अजय वर्मा, अदिति शर्मा, अर्चना ठाकुर, बंटू भाटिया, कमल सिंह पंवार, लक्की भाटिया और महिला पुलिस एएसआई रेणुका राठौर भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।