नामांतरण-बंटवारा सहित सभी कार्यों पर अस्थायी विराम, शासन ने जारी की सार्वजनिक सूचना
भोपाल, 23 जुलाई | The India Speaks डेस्क
मध्यप्रदेश शासन ने भूलेख से जुड़ी सेवाओं को लेकर एक अहम घोषणा की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, भूलेख पोर्टल की सभी सेवाएं 23 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक स्थगित रहेंगी। इस दौरान नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य गतिविधियों से जुड़ी फाइलें भूलेख पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सकेंगी।
🔴 आरसीएमएस पोर्टल से भी Push नहीं होगा डाटा
शासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, आरसीएमएस पोर्टल से नामांतरण, बंटवारा जैसे मामलों की जानकारी भूलेख पोर्टल पर Push नहीं की जा सकेगी। इस कारण संबंधित कार्यों की प्रक्रिया भी प्रभावित रहेगी।
📆 30 जुलाई से पहले की तरह सेवाएं शुरू होंगी
सभी भूलेख संबंधित कार्य अब 30 जुलाई 2025 से पूर्ववत रूप से पुनः आरंभ होंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवधि में संबंधित सेवाओं की योजना अग्रिम रूप से बना लें।
🟡 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778
📧 Email: editor@theindiaspeaks.com






