📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ZLD नियमों के उल्लंघन का दावा, कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

बड़वाह। The India Speaks Desk

खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र के ग्राम खोड़ी स्थित शराब कंपनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों और किसानों ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा फिर से गंदा और दूषित पानी छोड़ा गया है, जिससे खेतों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। मामले को लेकर किसानों ने प्रशासन से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शराब कंपनी लगातार “जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD)” नियमों का उल्लंघन कर रही है। आरोप है कि कंपनी का दूषित पानी खेतों और नालों से होते हुए आगे नर्मदा नदी तक पहुंच रहा है, जिससे पर्यावरण और जल स्रोत दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

गौरतलब है कि शराब कंपनी पर इससे पहले भी कई बार ZLD नियमों की अवहेलना करते हुए गंदा पानी छोड़ने के आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में The India Speaks द्वारा पहले भी कई खबरें प्रकाशित की गई थीं, लेकिन आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई प्रभावी और स्थायी कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय किसानों का कहना है कि कंपनी द्वारा छोड़ा जाने वाला दूषित जल खेतों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं यह पानी नालों के माध्यम से बहते हुए नर्मदा नदी में मिल रहा है, जिसे मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नदी माना जाता है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर भी उठे सवाल

इतनी बड़ी मात्रा में पर्यावरण प्रदूषण होने के आरोपों के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। The India Speaks के संपादक लोकेश कोचले द्वारा पहले भी प्रशासन और संबंधित विभागों को कंपनी की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया था। शिकायतों में DWGS के निस्तारण और गंदा पानी छोड़े जाने जैसे मुद्दे शामिल थे।

आरोप है कि हर बार संबंधित विभाग यह कहकर शिकायत बंद कर देते हैं कि कंपनी में ड्रायर प्लांट चालू पाया गया और इस प्रकार की कोई गतिविधि मौके पर नहीं मिली।

किसान लगातार दे रहे लिखित शिकायतें

दूसरी ओर ग्रामीण और किसान लगातार प्रशासन को लिखित शिकायतें दे रहे हैं। सामने आए आवेदनों में किसानों ने दूषित पानी के कारण खेत, रास्ते और जल स्रोत प्रभावित होने की बात कही है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

“यदि कंपनी ZLD नियमों का पालन कर रही है तो फिर खेतों और नालों में गंदा पानी कैसे पहुंच रहा है?” — स्थानीय ग्रामीण

SDM ने दिया जांच का आश्वासन

इस संबंध में बड़वाह SDM श्री सत्यनारायण दर्रो से चर्चा करने पर उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि अब देखना होगा कि यह जांच वास्तव में होती है या फिर एक बार मामला कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।