📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सख्त रुख, पुलिस के प्रतिवेदन पर हुई कार्रवाई

खंडवा। The India Speaks Desk

खंडवा के चर्चित गौवंश वध प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमजान पिता अकरम खान के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी ने आरोपी पर एनएसए लागू करने का आदेश जारी किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गतिविधियों को कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति के लिए गंभीर माना गया। इसी आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने दिखाई सख्ती

खंडवा पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और वैधानिक प्रावधानों के तहत कठोर कदम उठाए जाएंगे।

क्या है NSA?

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National Security Act – NSA) एक निवारक निरोध कानून है, जिसके तहत प्रशासन किसी व्यक्ति को सार्वजनिक व्यवस्था, सुरक्षा या कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए बिना नियमित मुकदमे के निर्धारित अवधि तक निरुद्ध कर सकता है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।