📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सेक्टर-4 में रघु पंजाबी के नेतृत्व में आयोजित छबील में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया शीतल मीठे जल का प्रसाद

करनाल | राजेंद्र करनाल | The India Speaks

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सेक्टर-4 में सामाजिक सेवा और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। सीटी वन न्यूज के संचालक रघु पंजाबी के नेतृत्व में आयोजित छबील सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों ने शीतल मीठे जल का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में सेवा की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड-5 के पार्षद सुभाष कंबोज ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिना किसी स्वार्थ के समाज और देश की सेवा करते हैं, वे वास्तव में जनकल्याण के साथ एक मजबूत राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। समाज के प्रति समर्पण की भावना ही भारत को विकसित और सशक्त बनाने का आधार है।

युवाओं को समाज सेवा से जुड़ने का किया आह्वान

पार्षद सुभाष कंबोज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर सामाजिक दायित्वों का भी ईमानदारी से निर्वहन कर रही है। उन्होंने युवाओं से सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनके सकारात्मक प्रयास देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

सेवा कार्य की हुई सराहना

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संचालक विकास चौधरी, श्रद्धानंद अनाथालय के प्रधान बलदेव राज, समाजसेवी गोपीनाथ शर्मा तथा सेक्टर-4 व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित जैन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रघु पंजाबी एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित छबील सेवा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य भीषण गर्मी में राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कैम, राजेंद्र कुमार धीर, राजेश भारत, संजीव शर्मा, सुशील जैन, नितिन कुमार, विशाल, सोनू, कृष्णा धीर, शिवांश धीर, नीतू धीर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।