📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पूर्व उप मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक योगदान को किया नमन, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा को किया याद

करनाल | राजेंद्र करनाल

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल स्थित डॉ. मंगलसेन सभागार परिसर में हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन की भव्य प्रतिमा का विधिवत प्रतिस्थापन एवं अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “डॉ. मंगल सेन अमर रहें” के जयघोष भी लगाए।

जनसंघ से भाजपा तक संगठन के मजबूत स्तंभ रहे डॉ. मंगलसेन

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. मंगलसेन जनसंघ के समय से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन तक संगठन के मजबूत स्तंभ रहे। वे सात बार रोहतक से विधायक चुने गए और एक बार हरियाणा के उप मुख्यमंत्री भी रहे। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1927 को सरगोधा में हुआ था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1981 से 1984 के बीच रोहतक में उन्हें डॉ. मंगलसेन के साथ निकटता से कार्य करने का अवसर मिला। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने और राजनीतिक मर्यादाओं का पालन करने की उनकी शैली अनुकरणीय थी।

राजनीतिक मर्यादाओं और संगठन निर्माण के प्रतीक थे डॉ. मंगलसेन

मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. मंगलसेन राजनीतिक जीवन में उच्च आदर्शों और मर्यादाओं के प्रतीक थे। वे विपक्षी नेताओं के साथ भी सौहार्दपूर्ण संबंध रखते थे और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को बढ़ावा देते थे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल, डॉ. मंगलसेन और प्रकाश सिंह बादल जैसे नेताओं ने राजनीति में नए मानदंड स्थापित किए, जो आज भी प्रेरणा देते हैं।

नए स्थान पर स्थापित की गई प्रतिमा

कार्यक्रम में बताया गया कि डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा पहले ऑडिटोरियम परिसर में अन्य स्थान पर स्थापित थी, जिसे अब नए स्थान पर प्रतिस्थापित किया गया है। समारोह में केंद्रीय मंत्री सहित सभी अतिथियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके लोककल्याणकारी कार्यों एवं राजनीतिक योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया, जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, मेयर रेणु बाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।