📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा | खण्डार (राजस्थान)

भारी बारिश के कारण बोदल गांव के पास पुलिया ढही

सवाई माधोपुर जिले में शुक्रवार रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते एक बार फिर नेशनल हाईवे क्रमांक 552 बाधित हो गया है। खण्डार तहसील के समीप बोदल गांव के पास स्थित ओघाल की पुलिया फिर टूट गई है। यह वही पुलिया है जो जुलाई में भी वर्षा से क्षतिग्रस्त हो गई थी और हाल ही में मात्र 4 दिन पहले ही इसे मरम्मत के बाद यातायात हेतु खोला गया था।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

राजस्थान से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश का सम्पर्क टूटा

पुलिया के दोबारा टूट जाने से सवाई माधोपुर से होकर गुजरने वाला यह अहम नेशनल हाईवे ठप हो गया है। नतीजतन राजस्थान का मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से सड़क मार्ग से सम्पर्क पूरी तरह कट गया है। क्षेत्र की जनता फिर एक बार आवागमन में बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

सम्पर्क टूटने के साथ ही क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इस अफवाह के चलते खण्डार क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी-लंबी कतारों और अव्यवस्था के चलते पंप संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

“पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है”: पंप संचालक

संवाददाता सत्यनारायण शर्मा से बातचीत में पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण स्थिति बेकाबू हो गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे घबराएं नहीं और संयम बनाए रखें।

4 दिन में ही पुलिया टूटी – क्या यह सिर्फ बारिश है या निर्माण में भ्रष्टाचार?

ओघाल पुलिया को लेकर अब स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच यह सवाल उठने लगे हैं —
क्या यह सिर्फ बारिश का असर है या फिर निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा?

जिस पुलिया को लाखों रुपये खर्च करके मरम्मत कर 4 दिन पहले चालू किया गया था, वह मामूली बारिश में ही कैसे धराशायी हो गई? क्या निर्माण सामग्री घटिया थी? क्या तकनीकी मानकों की अनदेखी हुई? और सबसे बड़ा सवाल – क्या जिम्मेदार ठेकेदार और विभाग पर कोई कार्रवाई होगी?

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।