📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह /खरगौन। The India Speaks Desk
तहसील बड़वाह के ग्राम कुरावद, भीकुपुरा, लालपुर और पडाली बुजुर्ग में 220 केवी बड़वाह–इंदौर डीसीएस विद्युत टावर लाइन के लोकेशन क्रमांक 108 से 118 के बीच निर्माणाधीन रेलवे लाइन क्रॉसिंग स्थल पर सुरक्षित क्लियरेंस सुनिश्चित करने के लिए टावरों का विस्थापन और ऊंचाई बढ़ाने के कार्य को अनुमति मिल गई है। इस संबंध में अनुमति पत्र गत सप्ताह कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा जारी किया गया।

पावर ट्रांसमिशन कंपनी करेगी कार्य

यह कार्य मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। कंपनी को यह अधिकार विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत प्रदत्त प्रावधानों के अनुसार प्राप्त हुए हैं।

भूधारकों को मिलेगा मुआवजा

66 केवी या उससे अधिक क्षमता वाले विद्युत टावरों की स्थापना और टावर लाइन बिछाने के लिए उपयोग की जाने वाली भूमि के संबंध में भूधारकों को प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी। यह क्षतिपूर्ति राशि राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुसार तय होगी। प्रभावित भूधारकों को मिलने वाली राशि का निर्धारण राजस्व अधिकारियों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।