📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नर्मदा घाटों पर स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण और आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश का आयोजन

मंडलेश्वर। The India Speaks
सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत नगर परिषद मंडलेश्वर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितम्बर को “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत प्रातः 8 बजे से जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, व्यापारियों और कर्मचारियों की सहभागिता के साथ विशेष सफाई अभियान “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” माँ नर्मदा के घाटों और तटों पर संचालित किया गया।

सफाई अभियान के उपरांत नगर परिषद मंडलेश्वर अध्यक्ष विश्वदीप संतोष मोयदे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ एवं नशामुक्ति शपथ दिलाई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

एक पेड़ माँ के नाम: पौधारोपण कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष पौधारोपण कार्यक्रम नगर के उद्यानों और विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।


आवास योजना के अंतर्गत गृह प्रवेश

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत पूर्ण हो चुके आवासों का गृह प्रवेश भी संपन्न कराया गया।


कार्यक्रम में रही सक्रिय सहभागिता

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय रावल, पार्षद मिशरबाई वर्मा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर यशवंत तवर, मुस्तन अली बवाहिर, महेंद्र कुमार जैन, रामकृष्ण यादव, विशाल केवट, संजय राठौड़, प्रवेश पंचोली, नोडल अधिकारी आरती मंडलोई, कार्यालय नोडल संजय कलोसिया, लेखापाल मुकेश श्रीवास, स्वच्छता प्रभारी महेश पाटीदार, कैलाश मिश्रा, अभिजित वर्मा, शैलेन्द्र भार्गव, प्रभारी दरोगा मनोहर गौहर, सहायक दरोगा शैलेन्द्र गौहर सहित नगर परिषद कर्मचारी, स्वच्छता संरक्षक, व्यापारी वर्ग एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी की सक्रिय भागीदारी से “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।