📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

NALSA जागृति योजना 2025 के अंतर्गत लोगों को दिए गए विधिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

खंडार। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में दिनांक 26 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत गोठड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन NALSA (Jagriti – Justice Awareness for Grassroot Information and Transparency Initiative) Scheme 2025 के अंतर्गत किया गया।

ग्रामीणों से समस्याएं जानीं, तैयार हुआ डेटाबेस

इस शिविर में जागृति इकाई समिति खंडार के सदस्यगण ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जानकर डेटाबेस तैयार किया। साथ ही उन्हें विधिक सेवा योजना, निशुल्क विधिक सहायता, जागृति इकाई समिति के उद्देश्य और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों और नागरिकों को मिली जानकारी

पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा, रमेश चंद्र तेहरिया और अधिकार मित्र संजीविका सोनी ने विद्यार्थियों को नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया।

शिविर में मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर खंडार तहसीलदार श्री पुष्कर सिंह, सरपंच प्रेम देवी, कर्मचारी गण और आमजन मौजूद रहे।
पैनल अधिवक्ताओं ने सभी को नालसा की विभिन्न योजनाओं और इकाइयों की जानकारी दी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।