📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

26 स्कूलों के 276 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, नायपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

खंडार (राजस्थान)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खंडार में आज 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 276 खिलाड़ियों ने भाग लिया और एथलेटिक्स सहित कई अन्य खेलों में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, त्रिकूद, बांस कूद, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, भाला फेंक, हैमर फेंक, 3 किमी वॉक, और 4×100 मीटर व 4×400 मीटर रिले रेस जैसे रोमांचक इवेंट्स आयोजित किए गए। विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

यह रहे प्रमुख परिणाम

अंडर-17 वर्ग (छात्र):

100 मीटर दौड़: निश्चल गौतम (प्रथम), वंश प्रताप सिंह (द्वितीय), राजदीप गुर्जर (तृतीय)

भाला फेंक: संजय सैनी (प्रथम), दीपक (द्वितीय), जीतराम जात (तृतीय)

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

अंडर-17 वर्ग (छात्राएं):

100 मीटर दौड़: खुशबू सैनी (प्रथम), गोलमा मीणा (द्वितीय), मुस्कान मीणा (तृतीय)

लॉन्ग जंप: खुशबू सैनी (प्रथम), सपना बैरवा (द्वितीय)

भाला फेंक: कृष्णा जाट (प्रथम)

“इन प्रतियोगिताओं से छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।”
— दीपेंद्र सिंह राठौड़, संयोजक


अतिथियों की उपस्थिति में हुआ समापन

कार्यक्रम के समापन समारोह में महावीर सिंह गंडासिया (मंडल अध्यक्ष, भाजपा) मुख्य अतिथि और जुगल किशोर चौधरी (सरपंच, बहरावंडा कला) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अन्य अतिथियों में बंटी बना (पूर्व सरपंच, पाली), महेंद्र माली (युवा नेता), गोविंद मथुरिया (एडवोकेट), बलराम चौधरी, कर्णफूल मीणा (प्रदेश अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ), मीठालाल मीणा (जिला अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ), पूनम शर्मा (भामाशाह, गुरुकृपा सर्विस सेंटर), राजेंद्र चौधरी (भामाशाह) आदि मौजूद रहे।
संयोजक दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी टीम प्रभारियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नायपुर की टीम को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।