📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

179 बार रक्तदान कर चुके डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने शिविर का किया आयोजन, 27 यूनिट रक्त संग्रहित

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य परिवहन करनाल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में बस अड्डे पर 567वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, डायमंड रक्तदाता और पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में हरियाणा परिवहन समस्त कार्यकारिणी संघ ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष महिन्द्र सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्टेशन सुपरवाइजर बलकार सिंह ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
शिविर की अध्यक्षता समाजसेवी एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव दविन्द्र सचदेवा ने की।


“रक्त एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के जीवन की रक्षा हेतु अमूल्य उपहार है, जिसका कोई विकल्प नहीं। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त किसी कारखाने में नहीं बन सकता और रक्तदान से शरीर में कोई क्षीणता नहीं आती।”
— डॉ. अशोक कुमार वर्मा, संयोजक, रक्तदान शिविर


शिविर में क्षेत्रीय रक्त संचरण अधिकारी डॉ. संजय वर्मा के दल ने कुल 27 यूनिट रक्त का संग्रहण किया।
इस दौरान महिन्द्र सिंह गौड़ ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि —

“रक्तदान एक पुण्य का कार्य है जो न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि समाज में मानवता का संदेश भी देता है।”


शिविर में अवनीत कुमार, प्रदीप कुमार, सलिंद्र कुमार, विनोद कुमार, सौरभ कश्यप, शुभम, राजेश, विकास, अजय कुमार, अंकुश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुल्तान सिंह, भरत, सोनू, वीरेंदर सिंह, बलवान सिंह, धर्मबीर, विकास कुमार, सतबीर सिंह, रवि, मुकिल, अरविन्द, सुमित, राजबीर, प्रदीप और धर्मपाल सहित कई रक्तदाताओं ने भाग लिया।
यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का प्रेरणास्रोत बना।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।