📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

23 फरवरी से 1 मार्च तक सप्त दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव, प्रतिदिन कथा व भजन संध्या का आयोजन

बड़वाह। लोकेश कोचले | The India Speaks

बड़वाह समीपस्थ ग्राम मनिहार स्थित Fun N Flora Farmland & Resort में पहली बार भव्य संगीतमय श्री शिव पुराण कथा ज्ञान गंगा का आयोजन किया जा रहा है। यह सप्त दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम 23 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगा। आयोजन अलका रानी जैन, रैना-शलभ जैन, अर्शी-शुभम जैन परिवार द्वारा माँ नर्मदा एवं नाकोड़ा भैरव की कृपा से स्वर्गीय कमलकुमार जैन की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है।
कथा का वाचन प्रेम मूर्ति पंडित अभिषेकानंद महाराज द्वारा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।

प्रथम दिवस कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

23 फरवरी (सोमवार) को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात श्री शिव महापुराण की महिमा एवं शिव-पार्वती झांकी के दर्शन होंगे।
दिवसवार कार्यक्रम की झलक
24 फरवरी (मंगलवार): शिव-पार्वती के गणगौर स्वरूप दर्शन
25 फरवरी (बुधवार): ब्रह्मा-विष्णु द्वारा शिवलिंग प्रकट होने पर पूजन
26 फरवरी (गुरुवार): शिव-पार्वती विवाह समारोह
27 फरवरी (शुक्रवार): महाकाली एवं हनुमान जी की दिव्य झांकी
28 फरवरी (शनिवार): गणेश जी का रिद्धि-सिद्धि संग विवाह, अनुसुइया के यहां ब्रह्मा-विष्णु-महेश पालना झांकी एवं फूलों की होली
रैना-शलभ जैन ने बताया कि आयोजन को लेकर परिवार सहित श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।

सुंदरकांड, कृष्ण लीला और खाटू श्याम भजन संध्या

अलका रानी जैन एवं अर्शी-शुभम जैन ने बताया कि प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से 24 से 28 फरवरी तक भजन संध्या का आयोजन होगा।
24 फरवरी: सुंदरकांड पाठ
25 फरवरी: सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुति
26 फरवरी: श्रीकृष्ण लीला की भव्य झांकी
27 फरवरी: श्री खाटू श्याम भजन संध्या
28 फरवरी: नाकोड़ा भैरव भक्ति का संगीतमय आयोजन
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।