राजेंद्र करनाल की रिपोर्ट
करनाल । वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रेरणा आश्रम के संचालक आदरणीय जय भगवान सिंगला जी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में जय भगवान सिंगला जी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में वैदिक मैथ्स, अबेकस एवं ब्रेन डेवलपमेंट कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा नवकृति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली शिक्षा की भी आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान बहादुरगढ़ सेंटर के छात्र देवाशीष ने शानदार डेमो प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। नवकृति की डायरेक्टर कीर्ति चुघ ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के आधुनिक एवं रचनात्मक तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
मंच का संचालन लेखक एवं कवि पवन गहलोत जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और नवकृति के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास एवं शिक्षा के नए रास्ते आज के दौर में बना रहे हैं











