📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सेक्टर-7 स्थित अमर हॉस्पिटल के सामने सुबह से उमड़ी लोगों की भीड़

करनाल। Rajendra Karnal | The India Speaks

भीषण गर्मी और नौतपा के चलते बढ़ते तापमान के बीच नारायण सेवा संस्थान, करनाल द्वारा सेक्टर-7 स्थित अमर हॉस्पिटल के सामने मीठे एवं ठंडे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। छबील का आयोजन सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया गया, हालांकि तेज गर्मी के कारण लोगों ने सुबह 9:30 बजे से ही पानी मांगना शुरू कर दिया था।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 मई से शुरू हुए नौतपा के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शहर के मुख्य मार्ग पर लगाई गई इस छबील में उम्मीद से कहीं अधिक लोगों की भीड़ देखने को मिली। राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह से मीठा व ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई।

सामाजिक सेवा का नियमित प्रयास

नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष एक-दो बार गर्मी के मौसम में मीठे ठंडे पानी की छबील लगाकर सामाजिक सेवा का कार्य किया जाता है। संस्था का उद्देश्य बढ़ती गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना और सेवा भावना को आगे बढ़ाना है।

कई समाजसेवी रहे उपस्थित

इस अवसर पर शुभकरण शर्मा, रमेश सचदेवा, अशोक दुआ, सुरेश मदान, इंदर खुराना सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं संजीव बजाज, देव शर्मा, उमेश वाधवा, दीपक खुल्लर, परवीन मेहता और तरुण अग्रवाल सहित कई समाजसेवियों ने भी सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।