करनाल | राजेंद्र कैम की रिपोर्ट
शहीद-ए-आजम सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 5 के पार्षद सुभाष कंबोज ने अपने साथियों के साथ महान क्रांतिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सरदार ऊधम सिंह के अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
सुभाष कंबोज ने कहा कि सरदार ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिशोध लेकर भारत के स्वाभिमान और सम्मान को विश्वभर में गौरवान्वित किया। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग का अनुपम उदाहरण है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा राष्ट्र सेवा और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में अक्षय कंबोज, जॉनी कंबोज, राहुल कंबोज, विवेक कंबोज, आयुष कंबोज एवं मनीष कंबोज सहित अन्य लोगों ने भी शहीद-ए-आजम सरदार ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।












