📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने की पहल, हरियाणा में 1000 साइकिल वितरण का लक्ष्य

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को शिक्षा के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा रविवार को करनाल जिले के घरौंडा और नीलोखेड़ी में भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में करनाल से सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की पुत्री ऐशना कल्याण तथा भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

250 छात्राओं को मिली साइकिलें

घरौंडा कार्यक्रम में घरौंडा और असंध विधानसभा क्षेत्रों की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, जबकि नीलोखेड़ी कार्यक्रम में करनाल, इंद्री और नीलोखेड़ी क्षेत्र की छात्राओं को लाभान्वित किया गया। अंत्योदय फाउंडेशन की इस विशेष पहल के तहत रविवार को लगभग 250 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।

साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। इससे पहले करनाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पानीपत में भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल स्वयं छात्राओं को साइकिलें वितरित कर इस अभियान को गति दे चुके हैं।

पारदर्शी शासन ने बदली व्यवस्था : संजय भाटिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने कहा कि एक समय ऐसा था जब नौकरियां राजनीतिक प्रभाव और पैसे के बल पर प्राप्त की जाती थीं। भ्रष्टाचार और पक्षपात व्यवस्था का हिस्सा बन चुके थे, लेकिन मनोहर लाल के नेतृत्व में पारदर्शिता, जवाबदेही और समान अवसरों की व्यवस्था स्थापित हुई है।

“अंत्योदय फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाना है। गरीब परिवारों की बेटियों को शिक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने फाउंडेशन की टीम और ऐशना कल्याण के प्रयासों की भी सराहना की।

बेटियों की शिक्षा ही समाज की असली प्रगति : कविंद्र राणा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण से मापी जाती है। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण अभियान केवल एक कल्याणकारी योजना नहीं बल्कि बेटियों को आत्मविश्वास, सम्मान और बेहतर अवसरों से जोड़ने का मिशन है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के अंत्योदय के विचार को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विकास और अवसर वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सकें।

शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम

सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाती हैं, उनके लिए साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

बेटियों के लिए समर्पित है अभियान : ऐशना कल्याण

ऐशना कल्याण ने कहा कि यह अभियान गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों की उन प्रतिभाशाली छात्राओं को समर्पित है, जिन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं की शैक्षणिक यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

हरियाणा में 1000 साइकिल वितरण का लक्ष्य

आयोजन समिति की ओर से अनिरुद्ध यादव ने अंत्योदय फाउंडेशन की भावी योजनाओं और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से हरियाणा में 1000 साइकिलें वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बिना किसी बाधा के अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शिक्षित बेटियां ही मजबूत राष्ट्र की नींव

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब सामाजिक संगठन बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा के लिए आगे आते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव मजबूत होती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।