📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मीरी पीरी दिवस को समर्पित राष्ट्रीय गतका मुकाबलों की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों और उस्तादों को बताए गए नियम

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जुलाई माह में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय गतका (सिक्ख शस्त्र विद्या) मुकाबलों की तैयारियों के तहत रविवार को करनाल स्थित डेरा कार सेवा, कलंदरी गेट में रेफरी ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, उस्ताद और उनके अभिभावक शामिल हुए, जिन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभाने के लिए आवश्यक नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

मीरी-पीरी के संदेश से जुड़ी है गतका परंपरा

शिविर को संबोधित करते हुए शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह खालसा ने बताया कि सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने भक्ति और शक्ति के संतुलन का संदेश देते हुए दो तलवारें धारण की थीं, जिन्हें मीरी और पीरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सिख समाज को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनने के साथ-साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए भी प्रेरित किया। इसी परंपरा से सिख शस्त्र विद्या गतका का विकास हुआ।

जुलाई में होंगे राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले

गुरतेज सिंह खालसा ने बताया कि फेडरेशन द्वारा मीरी पीरी दिवस को समर्पित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिताओं का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों में चयन प्रक्रिया और ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इन ऑडिशनों में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

रेफरी की भूमिका को मजबूत बनाने पर जोर

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय ऑडिशन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षित रेफरी अत्यंत आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को मुकाबलों के नियम, अंक प्रणाली, निर्णय प्रक्रिया और प्रतियोगिता संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अनेक पदाधिकारी और गतका उस्ताद रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाई गुरतेज सिंह खालसा (मुख्य सेवादार), भाई गुरप्रीत सिंह खालसा (कैशियर), मीत प्रधान जत्थेदार सतपाल सिंह बागी, हरियाणा प्रधान इंदरपाल सिंह अंबाला, प्रगट सिंह जफरवाल, सतजिंदर सिंह टिम्पा (पटियाला), इकबाल सिंह (दिल्ली), मोहाली प्रधान विक्रमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह (पटियाला), जत्थेदार हरप्रीत सिंह (श्री अमृतसर साहिब) तथा चरणजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।