📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

6 केनों में भरी अवैध शराब जब्त, दो बाइक भी कब्जे में; अब सवाल- आखिर कहां तैयार हो रही है इतनी बड़ी मात्रा में कच्ची शराब?

बड़वाह। The India Speaks Desk

खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 120 लीटर अवैध शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में कच्ची शराब कहां बनाई जा रही है और क्या शराब निर्माण के अड्डों तक भी पुलिस की कार्रवाई पहुंचेगी?

मुखबिर की सूचना पर सुलगांव पुलिया के पास घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुलगांव-बड़वाह मार्ग पर मोटरसाइकिलों से अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बडवाह थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुलगांव पुलिया के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

पहले मामले में बिना नंबर की काली पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन केन लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देखकर पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला, जबकि चालक विजय बामनिया को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में तीनों केनों से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

दूसरे मामले में भी 60 लीटर शराब जब्त

इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल पर तीन केन लेकर जा रहे मुकेश उर्फ सुखलाल को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक से भी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

24 हजार की शराब और 1.38 लाख की बाइक जब्त

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 120 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 24 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की है। इसके अलावा शराब परिवहन में उपयोग की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.38 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपी विजय बामनिया के खिलाफ चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी मुकेश उर्फ सुखलाल के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत पूर्व में मामला दर्ज हो चुका है।

शराब के अड्डों तक पहुंचेगी जांच?

लगातार बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब की बरामदगी यह संकेत दे रही है कि क्षेत्र में कहीं न कहीं अवैध शराब निर्माण का नेटवर्क सक्रिय है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि केवल परिवहन करने वालों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि उन स्थानों तक भी पहुंचना होगा जहां यह कच्ची शराब तैयार की जा रही है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस आगामी दिनों में शराब निर्माण के संभावित अड्डों पर भी दबिश देती है या नहीं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।