📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

“घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान के तहत 21 जून को होगा मुख्य समारोह, नागरिकों से अधिक से अधिक पंजीयन की अपील

कसरावद। प्रीति| The India Speaks

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोरावा, तहसील कसरावद द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध भारत” के संकल्प के साथ योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 14 जून से प्रथम चरण की गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं, जबकि मुख्य कार्यक्रम 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

“घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि उपज मंडी प्रांगण, कसरावद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

योग के साथ आयुष पद्धतियों को अपनाने पर जोर

आयुष विभाग के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, यूनानी एवं सिद्धा जैसी पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों से जोड़ना है, ताकि नागरिक तनावमुक्त, स्वस्थ एवं मानसिक रूप से संतुलित जीवन व्यतीत कर सकें।

अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा विशेष ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था की गई है। इच्छुक नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर कॉल कर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के पश्चात प्रतिभागियों के व्हाट्सएप नंबर पर योग प्रशिक्षण सत्र की लिंक एवं समय संबंधी जानकारी भेजी जाएगी।

प्रतिदिन 30 मिनट योग करने की अपील

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोरावा के डॉ. कैलाश सांकले एवं डॉ. रोहित ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर योग सत्रों से जुड़ें तथा प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलता है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।