📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और जनसंवाद के जरिए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

खरगोन। लोकेश कोचले| The India Speaks

मोहर्रम पर्व एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरगोन पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संवेदनशील एवं सांप्रदायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया।

अपराधियों में भय, जनता में विश्वास का संदेश

खरगोन पुलिस के अनुसार फ्लैग मार्च से जहां एक ओर आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों में भय का माहौल भी बनता है। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कानून का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस केवल फ्लैग मार्च तक सीमित नहीं है, बल्कि जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही होटल, लॉज, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की भी नियमित जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

शांति समिति बैठकों के माध्यम से जनसंवाद

पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें और मोहल्ला मीटिंग आयोजित कर नागरिकों से सीधे संवाद किया गया है। इन बैठकों में लोगों से अपील की गई कि वे शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

खरगोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर भी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट, टिप्पणी या अफवाह को न तो शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

खरगोन पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या, सूचना या शिकायत होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।