📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सुभाष मार्केट में सिख समाज ने निभाई सेवा की परंपरा, गुरु अर्जन देव जी के त्याग और बलिदान को किया नमन

बड़वाह। The India Speaks Desk

सिखों के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहादत दिवस पर बड़वाह के सुभाष मार्केट में सिख समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक छबील सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने शीतल मीठे जल का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से गुरु साहिब के त्याग, तपस्या और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

श्री गुरु सिंह सभा, बड़वाह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव साहिब केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब एक महान कवि, लेखक, समाज सुधारक, लोकनायक, परोपकारी और ब्रह्मज्ञानी थे। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अमानवीय यातनाएं सहते हुए भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और सर्वोच्च बलिदान देकर शहादत की अमर मिसाल कायम की।

वर्षों से निभाई जा रही है सेवा की परंपरा

समिति के सचिव सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर बड़वाह सिख समाज द्वारा प्रतिवर्ष छबील सेवा का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा समाज में सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का माध्यम बन चुकी है।

समिति के मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के आदर्शों से प्रेरित होकर बड़वाह की सिख संगत पिछले कई वर्षों से छबील वितरण का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का आयोजन सरदार जितेंद्र सिंह भाटिया परिवार की ओर से किया गया।

सेवा कार्य की लोगों ने की सराहना

कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं और राहगीरों ने छबील सेवा की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। आयोजन के दौरान हरविंदर सिंह, रविंदर सिंह, जसबीर सिंह, गुरदीप सिंह, इकबाल सिंह, गुरूबख्श सिंह, महेंद्र सिंह, गुरभेज सिंह तथा साहेब मित्र मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में सिख संगत और समाजजन उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।