📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन को बताया जनसेवा और विकास कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत

करनाल | राजेंद्र करनाल

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शनिवार को करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच नगरीय विकास, जनसेवा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

जनसेवा को समर्पण और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का संदेश

भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने महापौर रेणु बाला गुप्ता से आत्मीय संवाद करते हुए जनसेवा के कार्यों को समर्पण, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया।

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का दूरदर्शी नेतृत्व, विकास के प्रति स्पष्ट सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से करनाल में जनहित एवं विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा नगर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर हुआ विचार-विमर्श

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने जनहित के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर भाजपा करनाल के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचारों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए कार्यरत प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।