📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बैठक में हुई घोषणा, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कसरावद | The India Speaks Desk

कृषि उपज मंडी प्रांगण, कसरावद में आयोजित जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) की बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद भूरिया को जयस ब्लॉक कसरावद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संगठन हित में कार्य करने का दिया भरोसा

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद भूरिया ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा और समाजहित के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का भी संकल्प व्यक्त किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में जयस जिला अध्यक्ष सचिन सिसोदिया, जयस मीडिया प्रभारी सोमल चौहान, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रंजीत सिंह मण्डलोई, पूर्व जयस अध्यक्ष कपिल खराड़े, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे, आकास ब्लॉक अध्यक्ष नानसिंह मण्डलोई, जयस जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष भावेश खरते, जयस जिला संरक्षक सुभाष पटेल, सूर्या धारवे, सामाजिक सलाहकार उमेश ठाकुर, जयस जिला सलाहकार राजेन्द्र पंवार, शंकर मेणा, अर्जुन चौहान, गोलू गिरवाल, कृष्णा वास्कले, जितेन्द्र मोरे, राजेन्द्र वसुनिया, विशाल गुड़िया, रवि मालविया, प्रविण मोहने सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार पर रहा जोर

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अरविंद भूरिया के नेतृत्व में जयस ब्लॉक कसरावद संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।