📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। द इंडिया स्पीक्स

थाना बड़वाह पुलिस ने परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से गई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। बालिका की दस्तयाबी के बाद पुलिस द्वारा उसके कथन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए लगातार अभियान चलाकर उनकी तलाश और पतारसी की जा रही है। इसी क्रम में बड़वाह पुलिस ने घर से बिना बताए गई नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने लगातार पतारसी करते हुए 17 वर्षीय बालिका को दस्तयाब किया और सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़वाह राजेन्द्र बर्मन के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शकुंतला डोडवे, प्रधान आरक्षक मनोज, प्रधान आरक्षक अनिल मीणा, प्रधान आरक्षक नितिन, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक रोहित कुशवाह सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।