📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। लोकेश कोचले

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत काटकूट फाटा स्थित उपजेल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपजेल में बंद बंदियों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वीणा बहन जी ने बंदियों को उनके जीवन के मूल्य, विचारों की शक्ति, स्वास्थ्य की अहमियत और शरीर के विभिन्न अंगों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन और स्वास्थ्य अनमोल हैं, इसलिए नशे जैसी आदतों से दूर रहकर सकारात्मक और रचनात्मक जीवन की ओर बढ़ना जरूरी है।

बंदियों को कराया राजयोग ध्यान का अभ्यास

कार्यक्रम में बंदियों को राजयोग ध्यान के बारे में जानकारी दी गई और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। आयोजकों के अनुसार, राजयोग के माध्यम से मन को शांत रखने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

उपजेल के जेलर युवराज सिंह मुवेल ने बंदियों को सजा पूरी होने के बाद समाज में एक नशामुक्त और जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बंदियों से सकारात्मक सोच के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने का आह्वान किया।

रचनात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने का संदेश

केंद्र के नितिन भाई साहब ने बंदियों से अपनी ऊर्जा को नशे और नकारात्मक गतिविधियों में खर्च करने के बजाय रचनात्मक कार्यों में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपजेल के बंदियों और स्टाफ को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

उपजेल की सहभागिता के लिए जेलर को किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से अभियान में उपजेल की सहभागिता के लिए जेलर युवराज सिंह मुवेल को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने सहयोग के लिए उपजेल प्रबंधन और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।