📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

वाहन रैली में हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए ग्रामीण और युवा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष

बड़वाह। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी नजर आने लगा है। बुधवार को भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में ओखलेश्वर मंदिर, ओखला से सूरजकुंड और काटकूट तक तिरंगा यात्रा वाहन रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे ग्रामीणों और युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में विधायक प्रतिनिधि महावीर बिरला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। वाहन रैली के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजते रहे।

घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

यात्रा के दौरान ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, परिसरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

तिरंगा यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। वाहन रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली में दिलीप पटेल, नरहरी दांगी, रवि एरन, राजेश चौधरी, विकास जाट, मुकेश चोटिया, जितेंद्र सोनतले, शिवम जाट और अरविंद बरडे, मनीष लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और युवा मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर लोगों में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का संदेश दिया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।