📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति वर्ग की कानून व्यवस्था एवं उनसे संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित अपराधों, लंबित प्रकरणों, लंबित चालानों और प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने जिले में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित अपराधों एवं प्रकरणों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। आयोग अध्यक्ष ने प्रकरणवार समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली तथा उनके निराकरण की प्रगति की समीक्षा की।

समय-सीमा में कार्रवाई और राहत राशि देने के निर्देश

बैठक के दौरान आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित अपराधों एवं शिकायतों का समय-सीमा में निष्पक्ष और संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित राहत राशि समय पर उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

आयोग अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कानून के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अजाक थाना खरगोन का औचक निरीक्षण

बैठक के पश्चात आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अजाक थाना खरगोन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित प्रकरणों, लंबित अपराधों, शिकायतों एवं मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली।

उन्होंने थाना अभिलेखों का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शकुन्तला रुहल, जिले के समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।