📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भगवानपुरा। ई-क्लास व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर गुरु प्रसाद की नजर स्कूलों की व्यवस्थाओं के साथ ग्रामीणों की रोजमर्रा की परेशानी पर भी गई। दाऊदखेड़ी और सरवरदेवला में सड़क पर जलभराव की स्थिति सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद दोनों स्थानों पर रात तक जलभराव की समस्या दूर करा दी गई।

दाऊदखेड़ी में स्पीड ब्रेकर के पास जमा था पानी

निरीक्षण के दौरान दाऊदखेड़ी ग्राम की मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर के पास पानी जमा मिला। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई थी। इसी तरह सरवरदेवला के मुख्य तिराहे पर भी जलभराव की समस्या कलेक्टर के संज्ञान में आई।

कलेक्टर गुरु प्रसाद ने दोनों स्थानों की स्थिति को देखते हुए जनपद पंचायत भगवानपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रात तक समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद तत्काल हुई कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश के बाद भगवानपुरा जनपद पंचायत ने दोनों स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को दुरुस्त कराया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली।

निरीक्षण के दौरान दाऊदखेड़ी से मोगरगांव जाने वाली PMGSY सड़क की खराब स्थिति भी कलेक्टर के सामने आई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क का तत्काल मेंटेनेंस कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।