📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कपास व अनाज व्यापारियों को निर्देश — भुगतान से लेकर सीसीटीवी तक पर हुई चर्चा

🖊️ द इंडिया स्पीक्स रिपोर्ट | बड़वाह, खरगोन | 21 अगस्त 2025

बड़वाह कृषि उपज मंडी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भारसाधक अधिकारी श्री सत्यनारायण दरों ने 21 अगस्त को मंडी मिटिंग हॉल में कपास एवं अनाज व्यापारियों की बैठक ली।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था — आगामी कपास मंडी के शुभारंभ और कृषि उपज तौल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना।

👉 बैठक में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशों का पालन करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि:

कृषि उपज की नीलामी के तुरंत बाद तौल की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।

कपास एवं अनाज व्यापारियों की प्रतिभूति राशि ₹3 लाख तक बढ़ाई जाएगी।

नापतौल विभाग से तौल यंत्रों के सत्यापन प्रमाणपत्र अनिवार्य होंगे।

तौल यंत्रों पर CCTV कैमरे लगाना होगा।

कृषकों को नगद भुगतान सुनिश्चित करना होगा।

व्यापारियों ने उठाई मंडी में पृथक बैठक कक्ष की मांग, प्रशासन ने दिए निर्देश

बैठक के दौरान व्यापारियों ने मंडी कार्यालय में स्वतंत्र बैठक कक्ष की आवश्यकता को उठाया।
इस पर एसडीओ श्री दरों ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अलग कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अहम बैठक में मंडी सचिव श्री योगेश बर्वे, सहायक उप निरीक्षक विमल शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष पालीवाल सहित बड़वाह के सभी प्रमुख कपास व अनाज व्यापारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।