ब्रह्माकुमारीज संस्था का राष्ट्रीय महाअभियान, 1 लाख यूनिट रक्तदान का लक्ष्य
🖊️ रिपोर्ट: प्रभु रंसोरे | द इंडिया स्पीक्स | करही
ब्रह्माकुमारीज संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि को ‘विश्व बंधुत्व दिवस‘ के रूप में मनाते हुए संस्था द्वारा 23 अगस्त को करही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
भारत-नेपाल में एक साथ अभियान — गिनीज रिकॉर्ड की दिशा में मजबूत कदम
इस राष्ट्रव्यापी महाअभियान का उद्देश्य है —
🩸 भारत और नेपाल में 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह,
👉 जिससे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की स्थापना हो सके।
यह आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से संपन्न हो रहा है।
📍 स्थान: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करही
🗓️ तिथि: 23 अगस्त 2025 | 🕚 समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
डॉ. साउ जोशी (संस्था प्रभारी) और डॉ. आकाश पाटीदार (मेडिकल ऑफिसर) ने क्षेत्रवासियों से अपील की है:
“मानव सेवा के इस पुनीत अवसर में अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सहभागी बनें।”
कौन कर सकता है रक्तदान? जानिए पात्रता के नियम
✔️ आयु: 18 से 65 वर्ष
✔️ न्यूनतम वजन: 50 किलोग्राम
✔️ हीमोग्लोबिन: पुरुष ≥13, महिलाएं ≥12.5 ग्राम/डीएल
✔️ पुरुष: हर 3 माह में, महिलाएं: हर 4 माह में रक्तदान कर सकते हैं
✔️ व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ और संक्रमण से मुक्त होना चाहिए
यह आयोजन केवल एक मेडिकल कैंप नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की एकजुटता का प्रतीक है।






