📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

आईटी और ब्यूटी वेलनेस विषय की छात्राएं सीख रहीं रोजगारोन्मुखी कौशल

बड़वाह। The India Speaks Desk

नवीन व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सांदीपनि शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़वाह में छात्राओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सत्र 2025-26 में 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 31 मई तक 20 दिवसीय “ऑन द जॉब ट्रेनिंग” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्राओं को व्यावहारिक कार्यों का अनुभव दिया जा रहा है।

विद्यालय में आईटी एवं ब्यूटी वेलनेस विषय की छात्राओं को उनके विषय से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईटी विषय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, ऑनलाइन कार्य प्रणाली एवं डिजिटल तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, वहीं ब्यूटी वेलनेस विषय की छात्राओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कौशल विकास के जरिए बढ़ रहा आत्मविश्वास

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को वास्तविक कार्य वातावरण से परिचित कराया जा रहा है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और कार्यकुशलता विकसित हो रही है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से सक्षम बनाना भी है ताकि वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

अधिकारियों ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण

कार्यक्रम का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कानूड़े द्वारा किया गया। वहीं जिला व्यावसायिक समन्वयक श्री भूतेश हिरवे लगातार विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विद्यालय में यह प्रशिक्षण संस्था प्राचार्य श्रीमती हंसा कानूडे एवं उप प्राचार्य श्री निर्मल कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

“ऑन द जॉब ट्रेनिंग विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देकर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए तैयार बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।”

प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा नियमित मार्गदर्शन

राज्य समन्वयक अर्पित शर्मा (लर्नेट स्किल्स), राज्य समन्वयक श्री विट्रिम दुबे (ओरियन एजुकेशन) एवं जिला व्यावसायिक समन्वयक भूतेश हिरवे के निर्देशन में व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री अंकित बर्वे एवं श्रीमती निधि गुप्ता प्रतिदिन छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्य का समय-समय पर संबंधित कंपनियों के राज्य समन्वयकों द्वारा भी निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय परिवार के अनुप अत्रे, डी.एस. चौहान एवं सतविंदर सिंह भाटिया सहित अन्य शिक्षकों ने भी प्रशिक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।