📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। द इंडिया स्पीक्स डेस्क।

सिविल अस्पताल बड़वाह स्थित उमंग स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार, 22 जुलाई 2026 को शासकीय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण (विजिट) आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) एवं उमंग क्लिनिक में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

उमंग काउंसलर साजन अवचरे ने विद्यार्थियों को किशोर-किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि उमंग क्लिनिक में किशोरों को गोपनीय एवं निःशुल्क परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, संचारी एवं गैर-संचारी बीमारियां, मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा चोट एवं हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) भी जांचा गया तथा समूह चर्चा के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को “मनहित” ऐप, “Just Ask” चैटबॉट तथा किशोर स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 1800-891-4426 एवं 14416 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सही समय पर उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।