📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। The India Speaks Desk

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के तहत बुधवार को बड़वाह थाना पुलिस ने द पेलाडियन हाउस स्कूल, बड़वाह में विशेष नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, जागरूकता पेम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।

विद्यार्थियों को बताया नशे का दुष्प्रभाव, दिलाया संकल्प

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का संचालन पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुंतला रुहल एवं एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के नेतृत्व में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों व समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो संदेशों से भी चलाया जागरूकता अभियान

अभियान के तहत थाना बड़वाह पुलिस ने जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कलाकारों और वरिष्ठ नागरिकों के नशामुक्ति संबंधी वीडियो संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए। इन संदेशों के माध्यम से आमजन से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं के साथ उपनिरीक्षक भगवानसिंह मौरे, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र राजावत, आरक्षक विनोद गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।