📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। नगर पालिका परिषद बड़वाह कार्यालय परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन मेला’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने नागरिकों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को जाना।

कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नपा अध्यक्ष ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

नागरिकों से सीधे संवाद पर रहा जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश गुप्ता ने कहा कि ‘आंगन मिलन मेला’ नागरिकों से सीधे जुड़ने और उनकी आवश्यकताओं को समझने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जन-सुविधाओं को लेकर नागरिकों से संवाद किया जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष ने नगरवासियों और उपस्थित गणमान्य लोगों से मुलाकात की तथा आयोजन में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी हुए शामिल

कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद गणेश पटेल, रजनी भंडारी, सोनल विजय महाजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा, नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग में विधायक प्रतिनिधि गुलबीर सिंह भाटिया, ‘मन की बात’ प्रभारी दीपक ठाकुर, समाजसेवी दीपक पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नगरवासी मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।