📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ओटा बड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में वैचारिक मंथन, मेधावी छात्र का सम्मान

कसरावद। The India Speaks Desk

क्रांति सूर्य, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 126वें शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को कसरावद तहसील के ग्राम ओटा बड़गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाजजनों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं जननायक टंट्या मामा के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई तथा सामाजिक और वैचारिक विषयों पर मंथन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आकाश संगठन द्वारा उच्च शिक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम के स्थायी निवासी छात्र राजू अलावे, पिता सुरसिंह अलावे का सम्मान किया गया। समाजजनों ने छात्र की उपलब्धि को प्रेरणादायी बताते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

बिरसा मुंडा के संघर्षों को किया याद

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रोहित ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के महान जननायक, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन, शोषण, अन्याय और जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

“भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में हुए ‘उलगुलान’ ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। उनका जीवन संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।”

जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश

आकाश जिला सचिव पदमसिंह जमरे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासियों की भूमि, संस्कृति और पहचान की सुरक्षा के लिए समाज को संगठित किया।

“अबुआ दिसुम, अबुआ राज” का उनका संदेश आज भी आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बना हुआ है।”

वरिष्ठ समाजसेवी जगनसिंह डुडवे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंधविश्वास, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने समाज में शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का कार्य किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने तथा जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आकाश ब्लॉक कसरावद अध्यक्ष नानसिंह मण्डलोई ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम में बड़गांव सरपंच कृष्णा भूरिया, जयस मीडिया प्रभारी सोमल चौहान, कृष्णा वास्कले, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रंजीत सिंह मण्डलोई, आकाश जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर, राज गांगले, कृष्णा मण्डलोई, राम अलावे, सरदार चौहान, जयपाल जमरे, रमेश वास्कले, राजू अलावे, सुरसिंह अलावे, जितेंद्र डुडवे, बल्लू डुडवे, दरबार मुजाल्दे, मथुरालाल पवार, अनिल बडोले, रविंद्र मुजाल्दे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।