📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

250+ CCTV खंगालकर कड़िया सांसी गिरोह तक पहुंची पुलिस, पूरा कैश बरामद

खरगोन। The India Speaks Desk

दिनदहाड़े अनाज व्यापारी के साथ हुई 23.30 लाख रुपये की चोरी के मामले में खरगोन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी गई पूरी रकम 23,30,000 रुपये के साथ बैंक की चार चेक बुक भी जब्त कर ली है। हालांकि आरोपी जंगल के दुर्गम रास्तों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।


250+ CCTV और 6 जिलों की पड़ताल से खुलासा

इस हाई-प्रोफाइल चोरी के खुलासे के लिए पुलिस कप्तान द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें 5 थानों के साथ CCTV कंट्रोल रूम और साइबर सेल को भी शामिल किया गया।

टीम ने खरगोन, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर और राजगढ़ जिलों के 250 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान राजगढ़ जिले के कड़िया सांसी गिरोह के रूप में हुई।


जंगल में रेड, पूरा कैश बरामद लेकिन आरोपी फरार

लगातार सर्चिंग के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जंगल में चोरी की रकम का बंटवारा करने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घने जंगल और कठिन रास्तों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मौके से पुलिस ने:

  • 23,30,000 रुपये नगद
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की 4 चेक बुक
  • बैग (झोला)

बरामद करने में सफलता हासिल की।


🧾 कैसे हुई थी 23 लाख की चोरी?

21 अप्रैल 2026 को मुनीम ताहिर ने बैंक से 27 लाख रुपये निकाले थे।

  • 2.70 लाख रुपये व्यापारिक भुगतान में दिए
  • 1 लाख रुपये कार की डिक्की में रखे
  • बाकी 23.30 लाख रुपये सीट पर बैग में रखे

डेटा हनुमान मंदिर गली में चाय पीते समय गाड़ी लॉक नहीं थी। सिर्फ 5 मिनट में बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। CCTV में दो संदिग्ध बाइक सवार पहले से रेकी करते नजर आए।


💰 व्यापारियों ने किया सम्मान, 51 हजार इनाम की घोषणा

मामले के खुलासे के बाद व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस टीम का सम्मान किया और 51,000 रुपये पुलिस फंड में देने की घोषणा की। वहीं पुलिस कप्तान ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया है।


ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।