महिलाओं को योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
खरगोन। The India Speaks Desk
महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास विभाग, खरगोन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी गई।
📚 योजनाओं और कानूनी सहायता पर जागरूकता
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन ने महिलाओं को विभिन्न विधिक सेवाओं, सरकारी योजनाओं और सहायता प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहकर न्यायिक प्रक्रिया को अपनाएं।
⚖️ नालसा-सालसा योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मंडलोई ने नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
👥 इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री सरस्वती सोनी, संस्था के कर्मचारीगण और पैरालीगल वॉलिंटियर श्री नीलम ओमप्रकाश पगारे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में विधिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना रहा।












