📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk
नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा 29 सितंबर को विधायक बालकृष्ण पाटीदार के मुख्य आतिथ्य और नगर पालिका अध्यक्ष छाया अरुण जोशी की अध्यक्षता में 3 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

विभिन्न वार्डों में हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन

नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 01 स्थित श्री मेलडेलेश्वर महादेव मंदिर के पास मुक्तिधाम पर 50 लाख रुपये से प्लेटफार्म, रिटेनिंग वाल, क्रॉसिंग पाइप और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार,

वार्ड क्रमांक 02 स्थित बच्चों के मुक्तिधाम में 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल,

वार्ड क्रमांक 14 सब्जी मंडी में 70 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड,

वार्ड क्रमांक 30 डाबरिया रोड पर 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया गया।

पौधारोपण भी हुआ

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान श्री मेलडेलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री 2.0 अंगीकार 2025 के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, लोक निर्माण समिति सभापति धीरेंद्रसिंह चौहान, पार्षद जगन्नाथ सांवले, संतोष वर्मा, भागीरथ बड़ोले, बेबीबाई मंडलोई, पार्षद प्रतिनिधि किशोर राठौर, सुमित चंदेल, अरविंद पाटीदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल, प्रभारी सहायंक यंत्री मनीष महाजन सहित नपा के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।