📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण, फिट इंडिया और व्यक्तित्व विकास पर भी रहा विशेष फोकस

कसरावद। The India Speaks Desk

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन के निर्देशन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पी.वी. दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल, कसरावद में समापन किया गया।

विकासखंड खेल समन्वयक पंकज बर्डे ने बताया कि 1 मई से 3 जून 2026 तक आयोजित इस समर कैंप में विकासखंड कसरावद के लगभग 127 खिलाड़ियों ने पंजीयन कर भाग लिया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा खेलों की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया।

खेलो सीखो, आगे बढ़ो थीम पर हुआ आयोजन

शिविर का आयोजन “खेलो सीखो, आगे बढ़ो” थीम के अंतर्गत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को फिट इंडिया मूवमेंट, व्यक्तिगत विकास, संस्कृति एवं मनोरंजन, खेल गतिविधियां, फैमिली इंगेजमेंट, सोसाइटी इंगेजमेंट और सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न विषयों पर भी जानकारी दी गई।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनके खेल कौशल और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था।

खिलाड़ियों को करियर संबंधी जानकारी भी दी गई

समापन समारोह में शासकीय महाविद्यालय कसरावद के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दयाराम राजपूत ने खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को खेलों के साथ शिक्षा को जोड़ते हुए भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।

संस्था के अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाटीदार ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं छात्रा कु. अंशिका जैन ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

खिलाड़ियों को किया गया प्रोत्साहित

समापन अवसर पर खिलाड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत पाटीदार, कोषाध्यक्ष भगवान पाटीदार, सचिव नरेंद्र वराडिया, सहसचिव वैभव पाटीदार, संस्था के प्राचार्य, खेल प्रशिक्षक रविंद्र मिश्रा एवं आलोक पाटीदार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विकासखंड खेल समन्वयक पंकज बर्डे ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।